लड़की के साथ 5-7 लड़कों ने की गंदी हरकत, VIDEO देखने के बाद शर्म से झुक जाएंगी निगाहें

46 Views

01:08

viral video hapur girl beat and molested by 5 boys

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इस बात का अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। अपने मंगेतर के साथ गई युवती के साथ 5-7 लड़कों ने सरेराह छेड़खानी की और गाली-गलौज की। युवती छेड़खानी कर रहे लड़कों से माफी मांगती रही और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदों ने उनकी एक ना सुनी। वे सभी युवक को पीटते रहे और साथ ही युवती के साथ गंदी हरकते करते रहे। इस पूरी घटना का साथ के किसी लड़के ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पड़ते ही वायरल हो गया और पुलिस प्रशासन तक पहुंच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें से एक आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 की तलाश की जा रही है।

Trending Videos - 18 April, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - April 18, 2024