Watch Video: निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे

Watch Video: निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार शाम कस्बे में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नैस्तनाबूद किया गया। भारतीय सेना की हौसला अफजाई के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रविवार शाम कस्बे में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, नगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां बाबा साहब डॉ.


User: Patrika

Views: 127

Uploaded: 2025-05-18

Duration: 00:23