नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत नालों की सफाई के कार्य के दौरान मजदूर की मौत

By : Bulletin

Published On: 2020-07-18

5 Views

00:28

सृष्टि कंस्ट्रक्शन द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रहे कार्य में लापरवाही होने के कारण हुई मजदूर की मौत। सिविल लाइन वीआईपी रोड में चल रहे नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत नालों की सफाई के कार्य के दौरान लापरवाही होने के कारण एक मजदूर की आज मौत हो गई। मौके पर मजदूर को हैलट में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सृष्टि कंस्ट्रक्शन के द्वारा इस तरह के कानपुर में कई जगह लापरवाही के चलते इसी तरह के कार्य चल रहे हैं। जिसमे भविष्य में और भी मजदूरों की जान जा सकती हैं। इसी लापरवाही के चलते वीआईपी रोड में पश्चिम बंगाल के रहने वाले मजदूर की आज मौत हो गई। वही सृष्टि कंस्ट्रक्शन के जीएम मनोज श्रीवास्तव से इस घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार किया।

Trending Videos - 13 May, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - May 13, 2024