सऊदी अरब के रेगिस्तान में भीषण बर्फबारी, ऊंटों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, टूटा पचास साल का रिकॉर्ड

By : GoNewsIndia

Published On: 2021-02-22

220 Views

02:38

सऊदी अरब से अगर भीषण बर्फबारी की खबर आती है तो हर कोई हैरान रह जाता है। लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर रेगिस्तान और एक गर्म प्रदेश में यह कैसे संभव है। लेकिन अब हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा हो रहे हैं जिसमें यह बताया जा रहा है कि सऊदी में बर्फबारी हो रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से सऊदी अरब में बर्फबारी को देखकर हर कोई आश्चर्य में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां बर्फबारी इतनी भीषण हुई है कि रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊंटों की पीठ पर बर्फ की सफेद चादर साफ देखी जा सकती है। 

Trending Videos - 29 May, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - May 29, 2024