होली से पहले मौसम का यू टर्न, इन जिलों की बदली हवा

By : Patrika

Published On: 2021-03-23

13 Views

04:18

आज मंगलवार को मौसम ने होली से पहले यूटर्न ले लिया है। मेरठ ही नहीं मुजफ्फरनगर,गाजियाबाद,बिजनौर,बागपत, नोएडा आदि में आसमान में बादल छाए हुए हैं और सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी है। दोपहर बाद आंशिक रूप से बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
#UPweatheralert #Weathernews #Weatherreport

मौसम विशेषज्ञ डा0एन सुभाष के अनुसार आज मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। हवा दक्षिण से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रति घंटे है। हालांकि आज मंगलवार को सुबह हवा की रफ्तार 25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। जिसमें धूल भरी आंधी भी चली। लेकिन उसके बाद हवा की रफ्तार कुछ कम हुई जो कि इस समय 18 किमी प्रति घंटा है। बता दें सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा था। आद्र्रता अधिकतम 55 व न्यूनतम 25फीसद रही।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में हल्की बारिश होगी। जिले का एक्यूआई यानी हवा की गुणवत्ता इस समय 142 तक पहुंच गई है। 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक की एक्युआई फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। लोग पर्यावरण के प्रति थोड़ी जागरूकता अपनाएं तो एक्युआई 142 से भी कम हो सकती है।

Trending Videos - 31 May, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - May 31, 2024