शिमला में होटलों के 80 फीसदी तक कमरे बुक | Tourist In Shimla On Weekend | Shimla News

By : Amar Ujala

Published On: 2022-05-14

20 Views

01:08

वीकेंड पर पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से सराबोर हो गई है। शनिवार को मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। दोपहर से सैलानियों के शिमला पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। शहर के होटलों के 80 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। मैदानी इलाकों में पड़ रह भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर तीन छुट्टियों के चलते भी सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अलावा देश के अन्य भागों से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं।

Trending Videos - 6 June, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - June 6, 2024