देश में नेता और मीडिया वाले नहीं बदले, सब बदल गया: अरुण जेटली

देश में नेता और मीडिया वाले नहीं बदले, सब बदल गया: अरुण जेटली

भुवनेश्वर में गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को ढ़ाई साल हो गए हैं। लेकिन आज भी भ्रष्टाचार पर पिछले सरकार की चर्चा होती है। जेटली ने कहा की काला धन को लेकर कर एक कड़े निर्णय कि जरुरत थी और इसे तय करना कठिन था। लेकिन देशहित में ये फैसला जरुरी था। हालांकि इस पर राजनीति हो रही है लेकिन निर्णय को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर कहा कि आज मीडिया फैसले के आर्थिक फायदे को नहीं बल्कि जनता की पीड़ा को दिखा रहा है। देश को जब आजादी मिली थी उसकी भी अलग पीड़ा थी। लेकिन उस समय 24 घंटे का न्यूज होता तो क्या मीडिया देश की आजादी दिखाती या लोगों की पीड़ा।


User: Dainik Jagran

Views: 58

Uploaded: 2016-12-01

Duration: 00:52

Your Page Title