भाजपा के 'शत्रु' पर मनोज तिवारी का तंज, कहा- काली कमाई पर आया आपातकाल

भाजपा के 'शत्रु' पर मनोज तिवारी का तंज, कहा- काली कमाई पर आया आपातकाल

bjp leader manoj tiwari says emergency on black money earning br br वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तो खांसी की बीमारी है, जिसका इलाज मोहल्ला क्लिनिक में नहीं है। उन्होंने कहा कि वे फाइव स्टार हॉस्पिटल में अपना इलाज कराने गए हैं। आप के लोगों को दिल्ली की जनता बाल्टी और डंडा लेकर खोज रही है। वहां से भाग कर बनारस आकर सभा कर रहे हैं। br br वाराणसी में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा के शामिल होने व पीएम मोदी व उनके कार्यकाल पर निशाना साधने के मामले में मनोज तिवारी ने सुरीले अंदाज में कहा 'उल्लूओं को नहीं दिख रहा बहार क्या करें' यह स्वार्थी लोग हैं और सिर्फ अपना लाभ चाहते हैं। उन्होंने यशवंत सिन्‍हा और सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज कल बनारस भ्रमण कर रहे है उनकी काला कमाई पर आपातकाल आया हुआ है।


User: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

Views: 1.3K

Uploaded: 2018-06-27

Duration: 03:12

Your Page Title