अमित शाह का विरोध करने के लिए उनके काफिले में अचानक कूदी दो लड़कियां, कुचलने से बचीं

अमित शाह का विरोध करने के लिए उनके काफिले में अचानक कूदी दो लड़कियां, कुचलने से बचीं

Amit Shah has two girls showing black flags in Allahabad br br इलाहाबाद। इलाहाबाद में शुक्रवार को अपने विशेष दौरे पर आए अमित शाह को समाजवादी छात्र सभा की दो लड़कियों ने काले झंडे दिखाए। काला झंडा दिखाने के लिए लड़कियों ने अपनी जान भी जोखिम में डाल दी। वे तेज रफ्तार गुजरते काफिले के बीच में ही कूद पड़ी। एकाएक सड़क पर दोनों लड़कियों के काला झंडा लेकर आ जाने से हड़कंप मच गया। अचानक ब्रेक मारने से काफिले में रहे वाहन आपस में भिड़ते भिड़ते बचे। इसके पहले सपा के कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने भी अमित शाह को काले झंडे दिखाने की कोशिश की गई थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। br br इन छात्राओं ने जान हथेली पर लेकर ये काम किया। बड़ी मुश्किल से दोनों लड़कियों को टक्कर से या कहें कि काफिले से कुचलने से बचाया गया। जब सुरक्षा में लगे कमांडो व पुलिस को घटना क्रम का एहसास हुआ और काला झंडा लहराते लड़कियां दिखाई पड़ी तो उनकी ओर सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े। आनन-फानन में दोनों लड़कियों को दबोचा गया और पीट कर उन्हें पुलिस वैन में डाल दिया गया। इस दौरान एक युवक भी काला झंडा दिखाते हुए दबोचा गया, जिन्हें कर्नल गंज थाने ले जाया गया और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। br


User: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

Views: 2

Uploaded: 2018-07-28

Duration: 01:15

Your Page Title