गार्डन में सजाए 110 लड़ाकू विमान

गार्डन में सजाए 110 लड़ाकू विमान

फ्रांस के बिओने टाउन में 87 साल के मिशेल पोंट ने अपने गार्डन में फाइटर प्लेन सजा रखे हैं। खास बात यह है कि ये विमान किसी सेना का बेड़ा नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्लीट का हिस्सा हैं। यहां 110 फाइटर प्लेन खड़े हैं।  पोंट इसे अपना प्राइवेट म्यूजियम भी कहते हैं। इस फ्लीट में हाल ही में एक एफ-16 भी शामिल हुआ है। इतनी संख्या में फाइटर प्लेन कलेक्ट करने वाले पोंट दुनिया के इकलौते इंसान हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इन्हें देखने के लिए साल भर में 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। पोंट ने बताया कि वह पायलट रह चुके हैं। उन्होंने 1980 में इन रिटायर प्लेनों को कलेक्ट करना शुरू किया था।p


User: DainikBhaskar

Views: 299

Uploaded: 2019-08-30

Duration: 01:16