द्रोणा गिरी पर हो रही है संजीवनी बूटी की तलाश | Hunt begins for mythical herb Sanjeevani Booti

द्रोणा गिरी पर हो रही है संजीवनी बूटी की तलाश | Hunt begins for mythical herb Sanjeevani Booti

उत्तराखंड सरकार राज्य में संजीवनी बूटी की तलाश कर रही है। यह वही संजीवनी बूटी है जिसके पर्वत के एक हिस्से को हनुमानजी यहां से उखाड़कर राम के सम्मुख ले आए थे ताकि लक्ष्मण की मूर्छा दूर की जा सके। संजीवनी बूटी को खोजने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों का एक पैनल बना कर उन्हें जल्द ही द्रोणा गिरी पर्वत जाने के निर्देश दे दिए हैं जो करीब 4000 मीटर ऊंचा है। राज्य सरकार संजीवनी की खोज का ये काम अब अपने संसाधनों से करेगी इससे पहले सरकार ने केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट के लिए बजट उपलब्ध कराने को कहा था। कुछ वर्षों पहले योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण ने भी इसी संजीवनी को खोज निकालने का दावा किया था।


User: Webdunia

Views: 17

Uploaded: 2019-09-20

Duration: 03:22

Your Page Title