गोलमाल 4... अजय देवगन के कारण आलिया ने छोड़ी फिल्म!

गोलमाल 4... अजय देवगन के कारण आलिया ने छोड़ी फिल्म!

करीना कपूर खान गर्भवती क्या हुईं, 'गोलमाल 4' की स्टारकास्ट गड़बड़ा गई। करीना कपूर की जगह आलिया भट्ट को चुना गया। आलिया बहुत खुश थी क्योंकि उन्हें एक बड़ी सीरिज, रोहित शेट्टी और अजय देवगन के साथ काम करने का अवसर मिल रहा था, लेकिन अचानक उन्होंने तारीख का बहाना बना कर फिल्म छोड़ दी। सही कारण का खुलासा अब जाकर हुआ है। दिवाली पर अजय देवगन की 'शिवाय' और करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दोनों के बीच क्या-क्या चल रहा है सभी जानते हैं। आलिया अपना गुरु करण जौहर को मानती हैं क्योंकि करण ने ही आलिया को सर्वप्रथम अवसर दिया था। करण के कहने पर ही उन्होंने 'गोलमाल 4' साइन की थी, लेकिन जब करण और अजय के संबंध और बिगड़ गए तो आलिया ने अपने गुरु के समर्थन में फिल्म छोड़ दी। अब यह फैसला उन्होंने ही किया या फिर किसी के कहने पर किया, इसका अंदाजा तो आप ही लगाइए।


User: Webdunia

Views: 2

Uploaded: 2019-09-20

Duration: 01:00

Your Page Title