यूपी में हर थाना बना समाजवादी पार्टी का कार्यालय - मोदी | Modi attacks on samajwadi party

यूपी में हर थाना बना समाजवादी पार्टी का कार्यालय - मोदी | Modi attacks on samajwadi party

यूपी के लखीमपुर खीरी में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2014 में जब समाजावादी का सूपड़ा साफ हो गया तो अब गठबंधन की जुगत में लग गए और परिवार भी बिखर गया। अब सपा कांग्रेस की शरण में बैठ गई। जो राम मनोहर लोहिया जीवनभर कांग्रेस के खिलाफ लड़ते रहे उन्हें आज सपा ने अपमानित किया है। सिर्फ कुर्सी के मोह में सपा कांग्रेस की गोद में बैठ गई है। उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। इसे चीनी का कटोरा कहा जाता रहा है। यहां के किसानों का बकाया चुकता करने से यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को किसने रोका। किसानों के हक को छीना गया है। पीएम ने यह भी कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पहली ही मीटिंग में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।


User: Webdunia

Views: 7

Uploaded: 2019-09-20

Duration: 03:15

Your Page Title