महाराष्ट्र में भाजपा, बीएमसी में शिवसेना शीर्ष पर | BMC Elections 2017

महाराष्ट्र में भाजपा, बीएमसी में शिवसेना शीर्ष पर | BMC Elections 2017

भाजपा गुरुवार को महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए राज्य के दस नगर निगमों में से आठ में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना के गढ़ मुंबई में वह दूसरे स्थान पर रही। पार्टी उल्हासनगर, नासिक, पुणे, पिम्परी-चिंचवाड, सोलापुर, अकोला, अमरावती और नागपुर में शीर्ष पर रही जबकि मुंबई और उससे लगे ठाणे में शिवसेना पहले स्थान पर रही। शिवसेना के किले बृहन्मुंबई महानगरपालिका में बड़ी सेंध लगाते हुए भाजपा ने 82 सीटें जीतीं। शिवसेना के खाते में 84 सीटें आईं, लेकिन दोनों ही 114 के जादुई आंकड़े को छूने में असफल रहे। मुंबई में खंडित जनादेश से राजनीतिक गणनाएं बदल सकती हैं क्योंकि कोई भी दल अपने बूते देश के सबसे धनी नगर निकाय पर शासन करने की स्थिति में नहीं है और गठबंधन होना अपरिहार्य लगता है। हालांकि साफ नहीं है कि केंद्र एवं महाराष्ट्र दोनों ही जगह सत्ता साझा करने वाले भगवा दल हाथ मिलाएंगे या नए गठजोड़ सामने आएंगे। मतगणना में मुंबई में कांग्रेस 31 सीटों के साथ तीसरे, राकांपा नौ सीटों के साथ चौथे और मनसे सात सीटों के साथ पांचवें स्थान पर रही।


User: Webdunia

Views: 0

Uploaded: 2019-09-20

Duration: 02:46

Your Page Title