इंदौर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दिल्ली चलो अभियान, 14 दिसंबर को कांग्रेस के आंदोलन में लेंगे हिस्सा

इंदौर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दिल्ली चलो अभियान, 14 दिसंबर को कांग्रेस के आंदोलन में लेंगे हिस्सा

pमोदी सरकार के खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए इंदौर में बैठकों का दौर भी जारी है। दरअसल मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।  मध्यप्रदेश से लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं के इस आंदोलन में शरीक होने के कयास लगाए जा रहे है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए इंदौर में भी कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि इंदौर से करीब 80 से ज्यादा बसों और ट्रेन के माध्यम से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।p br p p br p p


User: Bulletin

Views: 19

Uploaded: 2019-12-12

Duration: 00:41

Your Page Title