पद्मश्री अभय छजलानी की पुस्तक का विमोचन

पद्मश्री अभय छजलानी की पुस्तक का विमोचन

इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी की पुस्तक 'अपना इंदौर' के चौथे भाग का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार प्रयाग शुक्ल ने किया। यह पुस्तक इंदौर के इतिहास और संस्कृति का अहम दस्तावेज है। br इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल 2019 में लाभचंद छजलानी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की रूपरेखा बताते हुए वेबदुनिया, डायस्पार्क के फाउंडर चेयरमैन एवं सीईओ श्री विनय छजलानी ने कहा ‍कि अभयजी को इंदौर की नब्ज की पहचान है। 'अपना इंदौर' के सभी भागों में इंदौर का ऐतिहासिक परिचय, विभिन्न शख्सियतों के इंदौर से जुड़े अनुभव शामिल हैं। इनमें दी गई जानकारी तथ्यात्मक होने के साथ ही रोचक भी है। br उन्होंने कहा कि इंदौर और नईदुनिया को अलग करके नहीं देख सकते। विनयजी ने कहा कि एक दौर वह भी था जब वेबदुनिया की पहचान भी नईदुनिया से ही होती थी। नईदुनिया को लेकर हर व्यक्ति की यादें हैं चाहे वे अशोक चक्रधर हों, पुष्पा भारती हों या फिर अरुण शौरी हों। br अभयजी के करीबी मित्र डॉ.


User: Webdunia

Views: 1

Uploaded: 2019-12-27

Duration: 07:25

Your Page Title