इंदौर में कांग्रेसियों ने फूंका कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पुतला

इंदौर में कांग्रेसियों ने फूंका कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पुतला

pकॉन्ग्रेस और बीजेपी में चल रही उठापटक के बीच आज बेंगलुरु में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेसी विधायकों के साथ हुई अभद्रता के चलते इंदौर के गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर बेंगलुरु में हुए घटनाक्रम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा का गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर पुतला दहन किया गया। दरअसल मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मंत्री जीतू पटवारी कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी जी को उनके बेटे से बात करने के लिए बेंगलुरु गए थे। इस दौरान मंत्री जीतू पटवारी कांग्रेस विधायक लखन सिंह और मनोज चौधरी उनके पिता नारायण चौधरी के साथ धक्का-मुक्की की गई और बंधक बनाकर गिरफ्तार किया गया। इसी के विरोध स्वरूप आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा का पुतला जलाया। साथ ही उन्होंने कमलनाथ सरकार पर अपनी आस्था बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार यथावत रहेगी और बीजेपी के दलालों को मुंह की खानी पड़ेगी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक मुख्यमंत्री येदुरप्पा के खिलाफ नारेबाजी की और कमलनाथ, राहुल गांधी सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।p


User: Bulletin

Views: 30

Uploaded: 2020-03-12

Duration: 01:11

Your Page Title