आपातकाल के 45 साल पूरे, पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए त्याग करने वालों को नमन

आपातकाल के 45 साल पूरे, पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए त्याग करने वालों को नमन

pआज आपातकाल के ऐलान को 45 साल बीत गए हैं। 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई और 26 जून 1975 से 21 - मार्च 1977 तक यानी 21 महीने की अवधि तक आपातकाल जारी रहा। इस दौरान देशवासियों के सभी अधिकार छीन लिए गए। आपातकाल इंदिरा गांधी के समय पर लगाया गया था। भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर कांग्रेस पर हमेशा हमलावर रहती है। बीजेपी की ओर से आज एक वीडियो शेयर किया गया, जिसका शीर्षक है- 25 जून 1975, आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो शेयर कर ट्वीट किया कि 45 साल पहले देश पर आपातकाल थोपा गया। पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं झेलने वालों को नमन किया। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए त्याग करने वालों का बलिदान देश नहीं भूलेगा।p


User: Bulletin

Views: 84

Uploaded: 2020-06-25

Duration: 02:01

Your Page Title