Birthday Special : धोनी का 'नंबर 7' से रहा है खास नाता

Birthday Special : धोनी का 'नंबर 7' से रहा है खास नाता

pभारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनीa का आज जन्मदिन है। धोनी कैप्टन कूल तो हैं ही लेकिन उनकी जिंदगी को नंबर 7 से खास तौर पर जोड़ा जाता है। खुद धोनी ने भी स्वीकारा है कि उनके जीवन में 7 अंक का बहुत योगदान है। उनका सबसे पसंदीदा अंक भी 7 है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था, उनकी जिंदगी में नंबर 7 से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो बताते हैं कि वाकई धोनी के लिए 7 नंबर लकी है।बतौर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2007 में आईसीसी के पहले टी- 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ट्रॉफी दिला दी। इस जीत में भी 7 अंक धोनी के साथ रहा। महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के 7वें बल्लेबाज़ हैं जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचa में 7000 रन बनाए हों। रन में 7 और बनाने वाला नंबर भी 7वां। धोनी की जर्सी का नंबर भी 7 ही है। वीडियो में देखिए धोनी का नंबर 7 से खास नाता।p


User: Bulletin

Views: 0

Uploaded: 2020-07-07

Duration: 01:28

Your Page Title