विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले गृहमंत्री, कानून ने अपना काम किया, लेकिन कुछ लोग एनकाउंटर से दुखी

विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले गृहमंत्री, कानून ने अपना काम किया, लेकिन कुछ लोग एनकाउंटर से दुखी

pविकास दुबे के एनकाउंटर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि कानून ने अपना काम किया है। अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी, जो लोग कल कह रहे थे कि पकड़ लिया तो जिंदा के पकड़ लिया ,आज कह रहे हैं कि मर गया तो कैसे मर गया, कई राज दफन हो गए है। वह अफसोस कर रहे होंगे कल कुछ और कह रहे थे, आज कुछ और कह रहे हैं। वहीं गृहमंत्री ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस ने अपना काम किया है। अपना काम करके उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। मध्य प्रदेश पुलिस उसको सीमा तक सुरक्षित छोड़ कर आई है। साथ ही उन्होंने दिग्विजयसिंह औऱ अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा, दिग्विजयसिंह के पास कोई काम नहीं है इसलिए ट्वीट करते रहते है। किसी आतंकी के लिए कभी उन्होंने ट्वीट किया। सपा से विकास दुबे का सम्बन्ध था..


User: Bulletin

Views: 140

Uploaded: 2020-07-10

Duration: 02:56

Your Page Title