देखिए हाथी और बत्तख की मजेदार लड़ाई, वीडियो देखकर मुस्कुरा देंगे आप

By : Bulletin

Published On: 2020-07-11

2 Views

00:34

जंगल में शेर, चीते, हाथी, हिरण की लड़ाईयों के बारें में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन हाथी को कभी बत्तख से हारते देखा है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से छोटा सा बत्तख, हाथी से पंगा लिये जा रहा है। हाथी को बार- बार उछलता देख बत्तख पीठ से उतर जाती है। बत्तख, हाथी को परेशान करने के लिए हाथी के इर्द- गिर्द घुमने लगती है और हाथी को पानी पीने नहीं देती है। तभी हाथी अपने पीछे वाले दोनों पैर उठाकर बत्तख को मारने की कोशिश करता है। लेकिन बत्तख ने भी आज ठान ली थी कि आज हाथी को शांति से पानी पीने नहीं देगी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Trending Videos - 7 June, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - June 7, 2024