युवकों के आपसी विवाद में चली गोली , दो युवक घायल

युवकों के आपसी विवाद में चली गोली , दो युवक घायल

बाराबंकी में आज युवकों के दो पक्षों में विवाद होने से गोली चलने की नौबत आ गयी | गोली चलने से एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए जिसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल होने के कारन राजधानी लखनऊ के तृमम सेन्टर रेफर कर दिया गया | इस गोलीकाण्ड की खबर मिलते ही पुलिस ने अपनी जाँच शुरू कर दी है | br br बाराबंकी जनपद के थाना नगर कोतवाली इलाके का दशहराबाग आज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा | यहाँ से गुजर रहे दो युवकों पर आज अचानक कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया , इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए और इसमें से एक युवक गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया | दोनों युवकों को बाराबंकी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया , गम्भीर रूप से घायल एक युवक को राजधानी लखनऊ के तृमम सेन्टर रेफर कर दिया गया | br br मामूली रूप से घायल युवक सुजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त निखिल के साथ एक बर्थडे पार्टी से वापस आ रहा था तभी दशहराबाग इलाके में कुछ युवकों ने दोनों पर गोलियों से हमला कर दिया , गोली चलने से दोनों घायल हो गए और इस हमले में उनके दोस्त को गोली लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | br


User: Patrika

Views: 242

Uploaded: 2020-07-16

Duration: 03:06

Your Page Title