29 ग्राम पंचायतों की ऑडिट में गड़बड़ी का अंदेशा

29 ग्राम पंचायतों की ऑडिट में गड़बड़ी का अंदेशा

29 ग्राम पंचायतों की ऑडिट में गड़बड़ी का अंदेशाbr - जसवंतपुरा पंचायत समिति के 29 ग्राम पंचायतों की ऑडिट की दुबारा जांच कराएगी एसीबीbr - सहायक लेखाधिकारी के रिश्वत के बदले ऑडिट में घपले की आशंकाbr - दो अन्य कर्मचारी संदेह के दायरे मेंbr जोधपुर.br जालोर जिले के जसवंतपुरा टोल प्लाजा पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की आकस्मिक जांच में १.७९ लाख रुपए की संदिग्ध राशि के पकड़ में आए सहायक लेखाधिकारी मूलचंद पालीवाल के अधीन वाली २९ ग्राम पंचायतों की ऑडिट संदेह के दायरे में है। एसीबी को अंदेशा है कि सहायक लेखाधिकारी मूलचंद ने ग्राम विकास अधिकारी या सरपंचों से रिश्वत राशि लेकर ग्राम पंचायतों की ऑडिट की होगी। जिसमें गड़बडि़यां हो सकती हैं। अब एसीबी इनकी पंचायतों की ऑडिट दुबारा करवाएगी।br ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि निधि अंकेक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी प्रथम मूलचंद पालीवाल को शनिवार सुबह जसवंतपुरा टोल नाका पर आकस्मिक जांच में पकड़ा था। जांच में बगैर हिसाब के १.७९ लाख रुपए जब्त किए गए थे। मूलचंद जसवंतपुरा पंचायत समिति की २९ ग्राम पंचायतों की ऑडिट कर घर लौट रहे थे। ब्यूरो को अंदेशा है कि रिश्वत राशि लेकर पंचायतों की ऑडिट की जा रही थी। इनमें घपला होने की आशंका है। एेसे में अब ब्यूरो के निर्देशन में दुबारा ऑडिट कराई जाएगी।br br कई ग्राम पंचायतों की पत्रावलियां जब्तbr आकस्मिक जांच के दौरान सहायक लेखाधिकारी से एक एलइडी टीवी व छत पंखा के अलावा कई ग्राम पंचायतों की ऑडिट संबंधी थैले मिले थे। जिनमें कई पत्रावलियां शामिल थी। इन्हें भी जब्त कर जांच की जा रही है।br br दो अधीनस्थ कर्मचारी भी संदेह के दायरे मेंbr सहायक लेखाधिकारी मूलचंद पालीवाल को जसवंतपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के वर्ष २०१७-१९ के लेखों का अंकेक्षण या ऑडिट करने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके लिए दो अन्य कर्मचारी भी साथ लगाए गए थे। ब्यूरो की जांच के दायरे में दोनों कर्मचारी भी शामिल हैं।br br ..............


User: Patrika

Views: 2

Uploaded: 2020-07-20

Duration: 00:48

Your Page Title