बेरोजगारी व निजीकरण को लेकर सपा व कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बेरोजगारी व निजीकरण को लेकर सपा व कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

pइटावा सपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत सपाजनों ने शहर के शास्त्री चौराहा पर मोमबत्ती जलाकर भाजपा के विरोध में नारे लगाए। बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, निजीकरण आदि को मुद्दा बताते हुए सपा के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। धारा 144 लगे होने के बावजूद इस तरह इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। इसी दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी कमोबेश इन्हीं मांगों को लेकर नारेबाजी की। मंगलवार शाम सपाइयों ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौराहा पर इकट्ठा होकर मोमबत्तियां जलाईं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम 9 बजे 9 मिनट तक मोमबत्तियां जलाकर अपना शांतिपूर्ण विरोध व्यक्त कर रहे हैं। कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन लगभग 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो चुके हैं। p


User: Bulletin

Views: 51

Uploaded: 2020-09-10

Duration: 04:53

Your Page Title