मप्र में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की वापसी, उपचुनाव के अंतिम दौर में संभाला मोर्चा

मप्र में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की वापसी, उपचुनाव के अंतिम दौर में संभाला मोर्चा

p15 साल पहले मप्र में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में हो रहे 28 विधानसभा सीटों के चुनाव प्रचार में उतर गई है। सोमवार को सांची विधानसभा के ग्राम साचेत में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस व कमलनाथ को विश्वास नही था कि उनकी सरकार बन जाएगी इसलिए उन्होंने बड़े बड़े चुनावी वादे कर लिए थे और सरकार बनने के बाद कोई भी पूरे नही किये। सत्ता में आने के बाद पूर्व सरकार में ना तो जनता की सुनवाई होती थी ना विधायकों की ना ही मंत्रियों की।p


User: Bulletin

Views: 29

Uploaded: 2020-10-26

Duration: 05:45

Your Page Title