महाराष्ट्र सरकार की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही का युवा मोर्चा ने किया विरोध

महाराष्ट्र सरकार की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही का युवा मोर्चा ने किया विरोध

pआज महाराष्ट्र की कांग्रेस नीत उद्धव ठाकरे वाली सरकार ने मुंबई पुलिस के द्वारा जिस तरह से पत्रकार अर्नव गोस्वामी जी के साथ बर्बरता पूर्ण कार्यवाही करके उनकी घर से गिरफ्तारी की हैं| उसके विरोध में भाजयुमो महानगर जबलपुर के द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में मालवीय चौक पर प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि वैसे तो लोकतंत्र की हत्या का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा हैं। अर्नव गोस्वामी जी की जिस तरह से गिरफ्तारी करके पत्रकारिता की आवाज को दबाने का जो निकृष्टतम कार्य किया गया हैं उसकी युवा मोर्चा घोर निंदा करता हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे और अर्नव जी की रिहाई की मांग करता हैं।p


User: Bulletin

Views: 6

Uploaded: 2020-11-04

Duration: 02:12

Your Page Title