देर रात दो बच्चों की मां ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली

देर रात दो बच्चों की मां ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली

pदेर रात दो बच्चों की मां ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाली ममता पति घनश्याम मकवाना 31 वर्ष ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाई है। ममता का पति ड्राइवर है और दशहरा पर्व से ट्राला लेकर हैदराबाद गया हुआ था। जहां से लौटते समय उसकी बीती रात 9 बजे पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। वही इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि ममता का देवास के रहने वाले तेजकरण नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। ममता के परिजनों के अनुसार कुछ माह पूर्व तेजकरण का विवाद ममता से हुआ था। मामला चिमनगंज थाने तक भी पहुंचा जहां समझौता हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।p


User: Bulletin

Views: 9

Uploaded: 2020-11-05

Duration: 00:20

Your Page Title