प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से शुरू की 2022 की तैयारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से शुरू की 2022 की तैयारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से शुरू की 2022 की तैयारीbr #Praspa party ne #Suru ki #022 ki taiyari br मेरठ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मेरठ की सिवालखास विधानसभा सीट से 2022 के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अमित जानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ेगे। वर्तमान में वे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में अमित जानी के समर्थकों ने उनका जन्मदिन जनसंघर्ष दिवस के रूप में मनाया। समारोह में समर्थकों ने अमित जानी का फूल—मालाओं से स्वागत किया तथा उनको शुभकामनाएं दी। अमित जानी ने अपने संबोधन में कहा कि वे जीवन भर देश प्रदेश में राजनीतिक संघर्ष करते रहे लेकिन इस भागदौड़ में मेरठ कहीं पीछे छूट गया था। उन्होंने इस बार जन्मदिन का कार्यक्रम सिर्फ मेरठ के रखा और वे इसमें शामिल होने के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि है। उनकी अपनी माटी है अब वे यही से चुनाव लड़ेगे और अधिक समय यही सक्रिय रहेंगे।


User: Patrika

Views: 1

Uploaded: 2020-11-12

Duration: 03:56

Your Page Title