जहरीली शराब ने ली सात लोगों की गयी जान

जहरीली शराब ने ली सात लोगों की गयी जान

जहरीली शराब ने ली सात लोगों की गयी जानbr #jahrili sarab ne li #7logo ki jaan br मथुरा जहरीली शराब पीने से बरसाना क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुँची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि बरसाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में लंबे समय से शराब की अवैध तस्करी जोरों पर है। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को भी है। उसके बावजूद भी पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। जिसके चलते शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से सात लोगो की मौत हो गई। जबकि दो लोगों स्थिति गम्भीर बनी हुई है। वहीं पंचायत चुनाव के चलते गांवों में शराब तस्करी भी शुरु हो गई है। शुक्रवार को जहरीली अवैध शराब पीने से पप्पा उम्र 36 वर्ष, राजू उम्र 22 वर्ष निवासी ऊंचागांव, संजय उम्र 30 वर्ष निवासी जाटवान मुहल्ला बरसाना व सतीश उम्र 30 वर्ष, श्रीराम उम्र 35 वर्ष, सोहनलाल उम्र 40 वर्ष, मुकेश भाट उम्र 28 वर्ष निवासी सुनहरा राजस्थान की मौत हो गई। वहीं बिल्ली उम्र 45 वर्ष, कलुआ उम्र 30 वर्ष निवासी ऊंचागांव की स्थिति गम्भीर है। सीओ गोवर्धन रविकांत पराशर ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।


User: Patrika

Views: 10

Uploaded: 2020-11-14

Duration: 02:59

Your Page Title