किसानों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाज़ा को कराया फ्री, पुलिस ने लिया हिरासत में

किसानों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाज़ा को कराया फ्री, पुलिस ने लिया हिरासत में

किसानों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाज़ा को कराया फ्री, पुलिस ने लिया हिरासत मेंbr #kishano ne #yamuna expressway karwaya free br मथुरा। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि बिल कानून को लेकर किसानों के प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहे है। किसान लगतार केंद्र सरकार के काले कानून का विरोध कर रहे है। सरकार और किसान नेताओं के बीच भी कोई सामंजस्य नही बन पाया है। सरकार के काले कानून के विरोध में जिले के किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने टोल प्लाज़ा को फ्री करा दिया। शनिवार को थाना मांट क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाज़ा पर सैकड़ों किसान पहुँचे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस को बड़ी तादात में तैनात किया गया। किसानों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्थित टोल प्लाज़ा को फ्री करा दिया। सैकड़ों वाहन किसानों के प्रदर्शन के चलते पास हुए। यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के साथ-साथ महुअन टोल प्लाजा , बाजना टोल प्लाज़ा पर भी किसानों ने प्रदर्शन किया और एक बड़ी संख्या में जिले में चल रहे प्रदर्शन के चलते पुलिस बल भी अलर्ट मोड पर रहा। दर्जनों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया और यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा को सुचारू कराया। वहीं किसान नेता ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर देश भर में कृषि बिल कानून को वापस लेने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं किसी के चलते देशभर के सभी टोल प्लाजा ऊपर प्रदर्शन कर टोल प्लाजा ओं को फ्री कराया है। कितने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार किसानों के हित में नहीं सोच रही है अन्नदाता सड़कों पर है लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद से जगने का नाम नहीं ले रही है। कृषि बिल को जब तक सरकार वापस नहीं लेगी तब तक हम लोग इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे और अपने हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।


User: Patrika

Views: 26

Uploaded: 2020-12-12

Duration: 02:14

Your Page Title