MJ अकबर मानहानि केस में दिल्ली कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को किया बरी

MJ अकबर मानहानि केस में दिल्ली कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को किया बरी

पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर की आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा बुधवार को फैसला सुनाए जाने की संभावना थी जिसका फैसला कोर्ट ने तीन बजे सुनाया। कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर की मानहानि याचिका खारिज कर दी है। पत्रकार प्रिया रमानी को सभी आरोपों से कोर्ट ने बरी कर दिया है। रमानी ने 2018 में सोशल मीडिया पर चली ‘मी टू’ मुहिम के तहत अकबर के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे, जब वह पत्रकार थे। हालांकि, अकबर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। अकबर ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने के लिए रमानी के खिलाफ 15 अक्टूबर 2018 को मामला दर्ज कराया था। अकबर ने 17 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।


User: Prabhasakshi

Views: 0

Uploaded: 2021-02-18

Duration: 01:40

Your Page Title