जाको राखे 'पायलट' मार सके ना कोय: पुर्जे जलकर गिरते रहे, पायलट ने नहीं मानी हार, सेफ लैंडिंग कर यात्रियों को बचाया

जाको राखे 'पायलट' मार सके ना कोय: पुर्जे जलकर गिरते रहे, पायलट ने नहीं मानी हार, सेफ लैंडिंग कर यात्रियों को बचाया

अमेरिका में रविवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। डेनवर से होनोलुलु जा रहे बोइंग 777 के इंजन में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। उस वक्त विमान 15 हजार फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। उसने तुरंत कंट्रोल स्टेशन को मैसेज किया और वापस डेनवर में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली। विमान में 231 पैसेंजर्स और 10 क्रू मेंबर्स थे।p br इस घटना की जांच के लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड (NTSB) ने टीम गठित कर दी है। विमान का मलबा काफी बड़े इलाके में फैल गया है। मफील्ड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मलबे को ना छुएं और ना ही उसके पास जाएं।p br प्लेन के इंजन में आग लगते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पायलट ने उन्हें हिम्मत बंधाई। साथ ही कहा कि वह सुरक्षित लैंडिंग की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान एक पैसेंजर ने जलते हुए इंजन का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यह वायरल हो गया।p br यह विमान करीब 26 साल पुराना था। इसमें दो प्रैट एंड व्हिटनी PW4000 इंजन लगे थे। फरवरी 2018 में भी बोइंग 777 के एक पुराने विमान का इंजन फेल हो गया था। तब भी कम समय में ही सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई थी।p br   br  


User: Bulletin

Views: 1

Uploaded: 2021-02-21

Duration: 00:32

Your Page Title