Haridwar kumbh Mela 2021: धूमधाम से शाही अंदाज में निकली न‌िरंजनी अखाड़े की पेशवाई, देखें वीडियो...

Haridwar kumbh Mela 2021: धूमधाम से शाही अंदाज में निकली न‌िरंजनी अखाड़े की पेशवाई, देखें वीडियो...

Niranjani Akhara और Anand अखाड़े की भव्य Peshwai निकलने के साथ ही बुधवार को हरिद्वार kumbh Mela 2021 का विधिवत आगाज हो गया। शाही अंदाज में ऊंट, घोड़े और हाथी के साथ पेशवाई न‌िकली। इस दौरान पेशवाई के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओरbr जनसैलाब उमड़ा पड़ा। दोनों अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों और संतों पर हेलीकॉप्टर और घरों की छतों से फूलों की बारिश हुई। दर्शकों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर संतों का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में शिव तांडव नृत्य, महिला बैंड, ऊंट, हाथी और शाही सिंहासन पर सवार संतों की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में घूमने के बाद पेशवाई शाम छह बजे श्री निरंजनी अखाड़े की स्थायी छावनी पहुंची।


User: Amar Ujala

Views: 1.8K

Uploaded: 2021-03-03

Duration: 01:56

Your Page Title