"सिमित संसाधनों के साथ अर्जित की राष्ट्रीय स्तर की सफलता

"सिमित संसाधनों के साथ अर्जित की राष्ट्रीय स्तर की सफलता

pशाजापुर। यदि मन मे लगन हो, तो कोई कार्य असम्भव नही यह सिद्ध किया है ग्राम तिंगजपुर के आयुष जोशी पिता श्री मनोज जोशी जो मास्टरमाइंड स्कूल सारंगपुर में कक्षा दसवीं के छात्र हैं  जिसने महज 16वर्ष की उम्र में एक ऐसे खेल जिसका गाँव से दूर दूर तक कोई जानता नही था उसी खेल में राष्ट्रीय स्तर तक पहुचकर ग्राम,जिले ही नही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है 21वी राष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट राष्ट्रीय चेम्पियनशिप 2020-2021 जयपुर के चाकसू में जगनाथ विश्वविद्यालय केम्पस में 25 से 28 फरवरी 2021तक आयोजित हुई जिसमें भारत के 27 राज्यों के 750 खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। आयुष जोशी ने अपने प्रदर्शन से जूनियर स्तर में ऑल ओवर स्काई मार्शल आर्ट चेम्पियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मप्र को दिलाया। इससे पूर्व भी आयुष जोशी इस खेल में राष्ट्रीय स्तर तक पहुच चुके है। आयुष जोशी की इस सफलता पर ग्राम में खुशी का माहौल हैं।p


User: Bulletin

Views: 5

Uploaded: 2021-03-03

Duration: 00:08