ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झांकी में पहुंचे मंत्री परमार

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झांकी में पहुंचे मंत्री परमार

pशाजापुर। अरनियाकला में महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को आज सुबह 10 बजे से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आकर्षक झांकी के आयोजन के साथ ही अन्य कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार शामिल हुए। फ्रीगंज स्थित रेवा ड्रीम्स कॉलोनी में भगवान महाकाल की आकर्षक झांकी का सजीव दर्शन करने के साथ ही पूजन कर मंत्री परमार ने आयोजनों में सहभागी बन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्त जीवन जीने की कला की जानकारी लेते हुए प्रस्तावित निर्माण का भूमिपूजन किया। शाम तक यहाँ सुंदर आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम 7:30 बजे तक महाप्रसाद का वितरण भी हुआ।p


User: Bulletin

Views: 9

Uploaded: 2021-03-12

Duration: 00:04

Your Page Title