जनता दरबार: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद

जनता दरबार: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दूसरे दिन रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। इस दौरान जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। वहीं बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।


User: Amar Ujala

Views: 11

Uploaded: 2022-04-17

Duration: 01:11

Your Page Title