रीवा : हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंची महिला ने जमकर किया हंगामा, जानिए पूरा मामला

रीवा : हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंची महिला ने जमकर किया हंगामा, जानिए पूरा मामला

रीवा, 03 मई: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार की रात एक महिला हाथ में कुल्हाड़ी लिए महिला थाना और सिविल लाइन थाने पहुंच गई। महिला थाने पहुंचते ही महिला ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और इसके बाद वह सिविल लाइन थाने में जा पहुंची। यहां भी महिला ने जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। घंटों चले इस हंगामे के बीच महिला थाने के बाहर बैठ गई और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहती रही। हालांकि, बाद में महिला को शांत कराते हुए पुलिसकर्मियों ने उसकी फरियाद को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला का गुस्सा शांंत हुआ। br br


User: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

Views: 494

Uploaded: 2022-05-03

Duration: 01:50