आजम खान को मनाएंगे अखिलेश यादव?

आजम खान को मनाएंगे अखिलेश यादव?

#AkhileshYadav #AzamKhanbr सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान करीब 27 महीने बाद शुक्रवार को जेल से बाहर आए और रामपुर में अपने घर पहुंचे। शुक्रवार सुबह 8 बजे जेल से बाहर आए आजम खान को उनके दोनों बेटों अब्दुल्ला और अदीब ने रिसीव किया। इस दौरान उनके साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान के जेल से बाहर आते ही उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें हौसला बंधाया। हालांकि, इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सपा के दूसरे बड़े नेता इस दौरान नदारद रहे। आजम खान 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे।br


User: Amar Ujala

Views: 578

Uploaded: 2022-05-21

Duration: 03:18

Your Page Title