Himanchal Pradesh: मनाली की आंचल ने बिथार्न चोटी पर लहराया तिरंगा | Manali

Himanchal Pradesh: मनाली की आंचल ने बिथार्न चोटी पर लहराया तिरंगा | Manali

मनाली की आंचल ठाकुर ने 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ स्विट्जरलैंड की 4,164 मीटर ऊंची बिथार्न चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महिला सश​क्तिकरण का संदेश लेकर निकली विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं ये महिलाएं शुक्रवार रात को भारतीय समय के अनुसार रात करीब नौ बजे चोटी पर पहुंचीं। आंचल ने चोटी पर तिरंगा लहराया। स्विट्जरलैंड के पर्यटन विभाग का यह दुनिया का ऐसा पहला अभियान था, जिसमें सिर्फ महिलाओं ने ही भागीदारी निभाई। पर्वतारोही से लेकर तमाम सहयोगी महिलाएं ही रहीं। इन महिलाओं में कोई भी पर्वतारोहण की अनुभवी नहीं थी। कोई खेल जगत से था तो कोई कारोबारी। टीवी एंकर ने भी अभियान में भाग लेकर दिखाया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। मनाली की आंचल स्कीइंग में माहिर हैं। वह देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं। इसी को देखते हुए उनका चयन इस अभियान के लिए हुआ था। वह दस जून को मनाली से रवाना हुई थीं। हालांकि, पूर्व में यह अभियान स्विट्जरलैंड की 4,027 ऊंची एललेनहॉर्न चोटी पर होना था, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियां सही नहीं होने के कारण बिथार्न चोटी को चुना गया। आंचल इस अभियान के लिए भारत की ओर से राजदूत चुनी गई थीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंचल को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली की बेटी ने स्विट्जरलैंड में विश्व रिकॉर्ड बनाकर मनाली ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।


User: Amar Ujala

Views: 156

Uploaded: 2022-06-19

Duration: 01:12

Your Page Title