MP News: BJP नेता के भतीजे की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर महिलाकर्मी को जड़ा थप्पड़, जान से मारने की धमकी दी

MP News: BJP नेता के भतीजे की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर महिलाकर्मी को जड़ा थप्पड़, जान से मारने की धमकी दी

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा नेता और ब्यावरा जनपद अध्यक्ष के भतीजे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां टोल मांगने पर भाजपा नेता के भतीजे ने महिलाकर्मी के साथ बदसलूकी की। महिलाकर्मी के आधार कार्ड मांगने पर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने भी नेता के भतीजे को सबक सिखाने के लिए उसे चप्पल से पीट दिया। जिसके बाद आरोपी पहले टोल से चला गया लेकिन कुछ देर बाद साथियों के साथ लौटा और टोल नाके पर तोड़-फोड़ कर दी। मामला ब्यावरा-भोपाल बाइपास स्थित कचनारिया टोल बताया जा रहा है। मारपीट का एक वीडियो भी रविवार को सामने आया है। br #madhyapradesh #bjp #tollplaza


User: Amar Ujala

Views: 2

Uploaded: 2022-08-22

Duration: 01:19

Your Page Title