वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 22 हजार से अधिक गोवंश को गौ सदनों में पहुंचाया गया

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 22 हजार से अधिक गोवंश को गौ सदनों में पहुंचाया गया

ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिसंबर माह तक प्रदेश की सड़कों में घूम रहे लावारिश 90 प्रतिशत गौवंश को आश्रय उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 36 हजार के करीब गौवंश सड़कों पर था और शेष को प्रदेश में बनीं कुछ गौशालाओं और दिसंबर माह तक बन रही 5 गौशालाएं तैयार हो जाएंगी जिससे प्रदेश का 90 प्रतिशत गौवंश को आश्रय प्राप्त हो जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर माता का आशीर्वाद बना रहे और सबका जीवन सुखमय हो। कंवर ने कहा कि प्रदेश में गरीब वर्ग के लिये समर्पित सरकार कार्यशील है जो गांव, गरीब, किसान कल्याण का दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पहला निर्णय गौवंश के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए लिया गया। जिसमें सड़कों पर बेसहारा गौवंश को आश्रय उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही संचालित गौसदनों को आर्थिक रूप में सशक्त करने के लिए प्रदेश में गौ सेवा आयोग गठित किया गया है।


User: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

Views: 41

Uploaded: 2022-09-27

Duration: 03:27