Weather Update:Delhi-NCR में छाया कोहरा, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी |*News

Weather Update:Delhi-NCR में छाया कोहरा, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी |*News

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। इसका असर अब उसके आसपास के मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली में अच्छी ठंड का एहसास होने लगा है. हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय न्यूनतम तापमान में हर दिन गिरावट आ रही है तो वहीं, दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में सुबह के समय आसमान में धुंध देखने को मिल रही है. वहीं, हिमाचल एवं कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। तो वहीं कुछ इलाकों खासकर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्तर पूर्वी मॉनसूनी हवा चलने की संभावना है.


User: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

Views: 572

Uploaded: 2022-11-29

Duration: 03:01

Your Page Title