Aditya L1 Solar Mission से ISRO ने रचा इतिहास | NASA | China | America | S Somnath | वनइंडिया हिंदी

Aditya L1 Solar Mission से ISRO ने रचा इतिहास | NASA | China | America | S Somnath | वनइंडिया हिंदी

Aditya L1 ISRO Solar Mission Successful: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने एक और इतिहास रच दिया है। भारत का सूर्य मिशन (Sun Mission) आदित्य एल1 (Aditya L1) सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित हो चुका है (Aditya L1 Placed in Orbit) । पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट 1 जिसे एल-1 भी कहा जाता है, उसके करीब होलो ऑर्बिट में पहुंच चुका है। आदित्य एल1 को अपने तय-ऑर्बिट (Aditya L1 in Orbit) तक पहुंचने में करीब पांच महीने का वक्त लगा है. कुछ दिन पहले ही चंद्रयान-3 की शानदार सफलता ( After Chandrayan 3 ) के बाद इसरो अंतरिक्ष ( ISRO In Space ) में एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है. ISRO अब Aditya-L1 Solar Exploration Mission की सफलता के बाद सूर्य का अध्ययन करेगा. आदित्य-एल1 मिशन को इसरो PSLV रॉकेट द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center) श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से लॉन्च किया किया गया. इस मिशन में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत आई है.


User: Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

Views: 13

Uploaded: 2024-01-06

Duration: 03:03

Your Page Title