Kurukshetra में Karnataka गणेशोत्सव विवाद का जिक्र कर PM Modi ने Congress पर साधा निशाना

Kurukshetra में Karnataka गणेशोत्सव विवाद का जिक्र कर PM Modi ने Congress पर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चुनाव प्रचार के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आने से पहले मैं जम्मू-कश्मीर में था, जहां चुनाव भी हो रहे हैं। वहां कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन कर रही है। क्या आप इससे सहमत हैं ? क्या आप चाहते हैं कि कश्मीर अलग हो जाए ? क्या ऐसा पाप करने वाली कांग्रेस को सजा नहीं मिलनी चाहिए ? कुछ साल पहले हरियाणा के हमारे वीर जवानों पर पत्थरों से हमला किया जा रहा था, आतंकवादी बम और बंदूकों का इस्तेमाल कर रहे थे। हर हफ्ते हमारे वीर जवानों के शव तिरंगे में लिपटे हुए आते थे। कांग्रेस अनुच्छेद 370 की वापसी का समर्थन करके उस काले युग को वापस लाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद और अलगाववाद के उस कालखंड को वापस लाना चाहती है, वो कालखंड जिसके कारण हरियाणा में कई माताओं को अपनी संतानों को खोना पड़ा। कांग्रेस फिर से हरियाणा की माताओं की संतानों को छीनना चाहती है। मुझे बताएं, क्या आप कांग्रेस को अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करने देंगे ? क्या देश इसके खिलाफ लड़ेगा या नहीं ? कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश गणेशोत्सव मना रहा है और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है।br br


User: IANS INDIA

Views: 122

Uploaded: 2024-09-14

Duration: 03:14

Your Page Title