Washim में Kisan Samman Nidhi को लेकर Congress पर जमकर बरसे PM Modi

Washim में Kisan Samman Nidhi को लेकर Congress पर जमकर बरसे PM Modi

वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने कृषि और पशुपालन से जुड़ी अन्य विकास पहलों का भी शुभारंभ किया। इस खास मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार का हर निर्णय हर नीति विकसित भारत को समर्पित है और विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार हमारे किसान हैं। किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में आज कई बड़े कदम उठाए गए हैं। आज 9,200 किसान उत्पाद संघ एफपीओ देश को समर्पित किए गए हैं। महाराष्ट्र के किसानों ने कई दशकों तक बड़े संकटों का सामना किया है। कांग्रेस और उसके साथियों ने किसानों को बदहाल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। यहां जब तक महाअघाड़ी की सरकार थी उसके दो ही एजेंडे थे पहला किसानों से जुड़ी योजनाओं को ठप करना और दूसरा इन परियोजनाओं के पैसे में भ्रष्टाचार करना। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का जीवन मुश्किल बनाया है। वो अब भी वही पुराना खेल खेल रही है इसलिए कांग्रेस को पीएम किसान सम्मान निधि योजना पसंद नहीं आती। कांग्रेस इस योजना का मजाक उड़ाती है, किसानों को मिल रहे पैसे का विरोध करती है।br br #pmmodi #pmmodispeech #kisansammannidhi #navratri #maharashtragovernment #doubleenginebr


User: IANS INDIA

Views: 9

Uploaded: 2024-10-05

Duration: 03:19

Your Page Title