आध्यात्मिक गुरु Pawan Sinha ने बताया कब मनाई जाएगी दिवाली

आध्यात्मिक गुरु Pawan Sinha ने बताया कब मनाई जाएगी दिवाली

गाजियाबाद: इस बार लोग दीपावली का त्यौहार 2 दिन मना रहे हैं। कौन से दिन दीपावली का त्योहार मनाएं इसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने बताया कि दीपावली को लेकर इस बार लोगों में बहुत भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि दीपावली किस दिन मनाई जाए। 31 तारीख को अमावस्या लग रही है, 3:30 बजे के आसपास अमावस्या लगेगी। उस दिन उदया तिथि अमावस्या की नहीं है चौदस की है। 1 नवंबर को लगभग 6:15 बजे दीपावली की अमावस्या तिथि पूर्ण हो जाएगी। कुछ लोग दीपावली 31 को मना रहे होंगे तो कुछ लोग 1 तारीख को मना रहे होंगे। प्रदोष पूजा का बहुत महत्व होता है। प्रदोष पूजा की जो तिथि सूर्योदय से मिल रही है वो पहले नवंबर को है मैं यही कहूंगा कि दीपावली इस बार पहली नवंबर को मनाएं।br br #diwali2024 #diwalicelebration #pawansinha #spiritualguru #diwalimuhurtbr br


User: IANS INDIA

Views: 12

Uploaded: 2024-10-26

Duration: 01:48

Your Page Title