गर्म जल की धाराओं के लिए प्रसिद्ध Rajgir में tourists का बड़ा सैलाब

गर्म जल की धाराओं के लिए प्रसिद्ध Rajgir में tourists का बड़ा सैलाब

नालंदा, बिहार: गर्म जल की धाराओं के लिए प्रसिद्ध पर्यटन नगरी राजगीर में सर्दियों के आगमन के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। यहां के प्रसिद्ध कुंडों में सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ लग जाती है। स्थानीय निवासी राजन उपाध्याय के अनुसार, राजगीर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व इसे पर्यटकों के लिए खास बनाता है। कार्तिक और माघ महीनों में यहां स्नान करने का विशेष महत्व है, क्योंकि माघ माह को भगवान विष्णु का महीना माना जाता है। ब्रह्मकुंड में स्नान को सभी रोगों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति का साधन माना गया है। स्थानीय पंडा समिति के सदस्य मुकेश उपाध्याय ने बताया, "राजगीर में ठंड के मौसम में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है, जो अभी शुरुआती दौर में है। हालांकि, आने वाले समय में खासकर दिसंबर, जनवरी और जनवरी के मध्य तक यहां अच्छी खासी भीड़ रहने की उम्मीद है। यहां गर्म पानी में डुबकी लगाने से गठिया जैसी बीमारियों में लाभ मिलता है।"br br #tourists #Rajgir #hotwaterstreams #Nalanda #Bihar


User: IANS INDIA

Views: 13

Uploaded: 2024-12-14

Duration: 02:35