पश्चिमी विक्षोभ से हाड़ौती में चली तेज आंधी, लू से मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ से हाड़ौती में चली तेज आंधी, लू से मिली राहत

कोटा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में सक्रिय हुए परिसंचरण तंत्र के कारण शुक्रवार को हाड़ौती अंचल में तेज आंधी चली। इससे शहरवासियों को लू से राहत मिली, लेकिन धूल भरी आंधी ने परेशानी बढ़ा दी।br दरअसल, सुबह से चली धूल भरी आंधी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में धूल की परतें जम गईं, जिससे साफ-सफाई में अतिरिक्त समय लग गया। सड़कों पर दुपहिया वाहन चालक धीमी गति से चलने को मजबूर हुए। शिवाजी पार्क क्षेत्र में एक सूखा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दोपहर बाद तेज हवा का दौर थम गया। इससे वातावरण में उमस बढ़ गई।br br ------br पारा गिराbr br मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.


User: Patrika

Views: 198

Uploaded: 2025-05-02

Duration: 00:20

Your Page Title