Rajasthan Weather : जयपुर के मौसम में फिर बढ़ी गर्माहट, धूप की चुभन महसूस हुई, बादलों का डेरा!

Rajasthan Weather : जयपुर के मौसम में फिर बढ़ी गर्माहट, धूप की चुभन महसूस हुई, बादलों का डेरा!

- मौसम विभाग ने कहा, आज जयपुर में रहेगी धूप-छांव की ​िस्थतिbr br जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे सूर्य देव के तीखे तेवर रहे। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं धूप से लोगों के पसीने भी छूटे। वहीं आज दिन में हल्के बादल छाए रहने से धूप छांव की ​स्थिति रहेगी। वहीं राजस्थान की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगी। कई जिलों तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होगा। प्रदेश के पूर्वी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं मेवाड़ अंचल में तापमान में ​स्थिरता रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तामपान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तामपान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इससे आमजन को गर्मी महसूस होगी।


User: Patrika

Views: 72

Uploaded: 2025-09-17

Duration: 00:22

Your Page Title