दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर सीएम बोले : कांग्रेस के DNA में पाकिस्तान परस्ती; सिंधिया ने कहा- राष्ट्र विरोधी एक्टिविटी।CM said on the controversial statement of Digvijay Singh: Pakistan is in the DNA of Congress; Scindia said- Anti-national activity.

By : Kesrinewsbharat

Published On: 2023-01-24

64 Views

01:15

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है। CM शिवराज ने कहा, मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी। ये देशभक्ति नहीं है। राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं। दिग्विजय जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं, इससे वे दिखा रहे हैं कि वे पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के DNA में ही पाकिस्तान परस्ती है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल में कहा, ये कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, कभी राम के अस्तित्व का सबूत मांगते हैं, कभी राम सेतु का सबूत मांगते हैं। दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में चलते-चलते यह बोला है। राहुल गांधी साथ चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, ये दिख रहा है। मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। दिग्विजय सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। सेना का मनोबल गिराने के पाप कम से कम कांग्रेस न करे। राहुल गांधी से जवाब मांग रहा हूं कि कैसी भारत जोड़ो यात्रा है।
#शिवराजसिंह #BJP #congress #politics #india #news

Trending Videos - 19 May, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - May 19, 2024